Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur

 

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur  बागेश्वर धाम 


आइये जानिए…

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम सरकार स्थित है। यँहा रामभक्त श्री हनुमानजी दादा अपने श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के स्वरुप में वास करते हैं।


बागेश्वर धाम सरकार… 

           हमारा देश भारत संतोंकी भूमि है…हमारे देश भारत में अनेक सिद्ध धाम हैं… जहाँ भारतवासी पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन करते है। इसके दर्शन मात्र से श्रद्धालु अपने अपने कष्टों से मुक्ति प्राप्त करते हैं। ऐसे ही पवित्र धामों में से एक है दिव्य दरबार बागेश्वर धाम सरकार, जँहा लाखों लोगों की श्रद्धा जुडी है। ये सुप्रसिद्ध धाम भगवान बालाजी यानी श्री हनुमाजी दादा का मंदिर है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। ये एक पावन और प्रमुख तीर्थस्थल है यँहा  बड़ी संख्या में लोग अपनी अपनी तकलीफें, समस्याए के निराकरण हेतु एवम  मन्नतों के लिए आते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सभी तकलीफें एवम समस्याओंका  का निराकरण किया जाता है।

यदि आप भी ऐसी किसी तकलीफ एवम समस्याका का अनुभव कर रहे हो और इसका  निराकरण चाहते है तो आप भी बागेश्वर धाम जा सकते हैं। आईये जानते है विस्तार से… बागेश्वर धाम सरकार…

बागेश्वर धाम सरकार

(Bageshwar Dham)


बागेश्वर धाम में आने के लिए सभी भक्तगणों को अपनी अरजी लगानी होती है। अरजी  स्वीकार होने पर उन्हें निःशुल्क टोकन मिलता है। जिस के लिए सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम पर जाकर अपनी अरजी  लगाकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद टोकन के अनुसार निर्धारित समय पर श्रद्धालु को बागेश्वर धाम सरकार पहुंचना होता है। जहां उनकी तकलीफों का निराकरण महाराज श्री  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी द्वारा  भक्तों को बिना बताये ही समस्या का समाधान किया जाता है। इसके साथ ही भक्तजन यँहा  होने वाली श्री राम कथा का श्रवण करके पावन होते है |

-: Also Read :- 

TET – 1 અને TET – 2 ની પરીક્ષાઓની તારીખ જાહેર કરાઈ…

***** TET – 1 કસોટી તા. 16/4/2023ના રોજ લેવાશે *****

***** TET – 2 કસોટી તા. 23/4/2023ના

રોજ લેવાશે *****



::::::::::::::::



:: Social Media ::

यूट्यूब  चैनल ,इंस्टाग्राम ,फेसबुक आदि के माध्यम से भी आप बागेश्वर धाम दिव्य दरबार के बारे में जान सकते है।

और हाँ जो भक्तजन इस धाम से ज्यादा दूरी पर हैं और यँहा जाकर अपनी अरजी  नहीं दे सकते… उनके लिए बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने एक अन्य उपाय दिया है। महाराज के अनुसार आप घर बैठे भी अरजी लगा सकते हैं। इस के लिए आप को मंदिर आने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही धाम में होने वाली श्री राम कथा को भी यूट्यूब चैनल व अन्य ऐसे साधनों द्वारा लाइव प्रसारित भी किया जाता है, जिससे श्रद्धालु कहीं भी रहते हुए कथा सुन सकते हैं।


::: Bageshwar Dham Sarkar ::: 

यात्रा धाम   Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur
राज्य एवमं जिले का नाम मध्य प्रदेश , छतरपुर जिला
बागेश्वर धाम का पता Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India 471105
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी 
नज़दीकी एयरपोर्ट खजुराहो
नज़दीकी रेलवे स्टेशन छतरपुर
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल यहाँ क्लिक करें
बागेश्वर धाम मंदिर गूगल मैप लोकेशन यहाँ क्लिक करें

बागेश्वर धाम सरकार मंदिर धाम कर्यालय फ़ोन नंबर
 8120592371
दिल्ली से कुल दूरी 592 KM

bageshwar dham sarkar official website
bageshwardham.co.in


आइये जानते है…

बागेश्वर धाम टोकन और उसे कैसे प्राप्त करें ?

यदि आप भी बागेश्वर धाम सरकार के  दर्शन हेतु जाना चाहते हैं तो इस के लिए आवश्यक है कि आप के पास बागेश्वर धाम टोकन हो। जो श्रद्धालु धाम में आने के लिए अरजी लगाते हैं उन्हें ये टोकन जारी किया जाता है। ये टोकन आप को मंदिर की सेवा समिति की तरफ से प्राप्त होते हैं, इस में आप को अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे की आप का नाम, आप का मोबाइल नंबर और पता आदि देना होता है। कृपया ध्यान दें की ये टोकन श्रद्धालुओं को विशेष समयावधि के बीच ही दिए जाते हैं।

टोकन वितरण की समयावधि (या दिनांक ) को जानने के लिए आप Bageshwar Dham Sarkar के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर – 8120592371 पर संपर्क कर के इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस के अतिरिक्त आप धाम में जाकर भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि को आप धाम में पहुंचकर टोकन प्राप्त करें जिससे आप की अरजी बागेश्वर धाम में लग जाएगी। इसके बाद टोकन के आधार पर आप को महाराज जी से मिलने का अवसर मिलेगा कर आप की समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा।


और हाँ…

घर बैठे  कैसे लगाएं अरजी ?

जी हाँ…आप भी Bageshwar Dham आने के लिए अपनी अरजी लगाना चाहते है तो आप को इसकी सुविधा भी उपलब्ध है। बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया है कि आप को यदि घर बैठे ही अपनी अर्जी लगानी है तो आप नीचे बताई गयी प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।

  • Bageshwar Dham में अरजी हेतु सबसे पहले एक लाल कपडा लें और इस में नारियल को लपेट दें।
  • इस दौरान आप को अपनी अरजी – मनोकामना जिस चीज के लिए अरजी  डाल रहे हैं उस विषय के बारे में ध्यान करते हुए इसे लपेटना है।
  • इस के बाद आप को भगवान बागेश्वर धाम सरकार का एक माला का जाप – ॐ बागेश्वराय नमः  करते हुए  करना है और आपको नारियल को अपने पूजा स्थल पर रख देना है।
  • इस प्रकार Bageshwar Dham में आप की अरजी डालने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जी हाँ…

अरजी के समय रखें इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान

यदि आप भी Bageshwar Dham Sarkar को अरजी डाल रहे हैं तो आप को कुछ समय के लिए इन बातों का ख्याल रखना होगा और परहेज करना होगा। जैसे की –

  • आप को कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना होगा जैसे कि – प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा आदि तामसिक चीज…
  • अरजी  के चार दिन तक नियमित रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें और मंत्रों का जाप करें।
  • एक बार अरजी  मंजूर होने पर आप को अरजी के लिए बांधे गए नारियल को Bageshwar Dham Sarkar ले जाना होगा। यदि ऐसा न कर पाए तो इसे अपने पूजास्थल पर ही रहने दें।

कैसे करें पता की अरजी स्वीकार हुई या नहीं ???

आगे आप भी अपनी अरजी Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur के लिए डाल चुके हैं तो आप को यहाँ बताये गए तरीकों से पता चल जाएगा की आप की अरजी स्वीकार हुई है या नहीं। इस बारे में महाराज द्वारा बताये गए तरीके के अनुसार यदि

  • अरजी स्वीकार होने पर आप को या आपके परिवार के किसी सदस्य को लगातार दो दिनों तक स्वप्न में भगवान बागेश्वर के बन्दर स्वरुप के दर्शन होंगे। यानी अगर स्वप्न में दो दिनों तक बन्दर दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ होगा की आप की अर्जी स्वीकार कर ली गयी है।

यदि आप की अरजी स्वीकार नहीं होती है तो भी आप को निराश नही होना  है। आप इस विधि को फिर से अगले मंगलवार को दोहरा सकते हैं। और ऐसा तब तक कर सकते हैं जबतक आप की अरजी स्वीकार नहीं हो जाती |

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur कैसे पहुंचे ?

 बागेश्वर धाम – Bageshwar Dham Sarkar पहुंचने के लिए बहुत से विकल्प है। जैसे की आप अपने साधन से भी दर्शन हेतु पहुंच सकते हैं , इसके अतिरिक्त प्लेन से या फिर ट्रेन से भी बागेश्वर धाम पहुँच सकते हैं।

 :: हवाई मार्ग से :: 

यदि आप प्लेन से आना चाहते हैं तो आप को Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur के नज़दीकी एयरपोर्ट यानी कि खजुराहों एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। आप इस के अपने क्षेत्र से एमपी के खजुराहो एयरपोर्ट तक पहुंचने की फ्लाइट चेक कर सकते हैं। या फिर आप दिल्ली से डायरेक्ट खजुराहों एयरपोर्ट के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके बाद खजुराहो एयरपोर्ट से आप बस या टैक्सी से छतरपुर पहुंचे और फिर बाकि का रास्ता सड़क मार्ग से पूरा कर सकते हैं

:: सड़क मार्ग से :: 

और हाँ आप स्वयं के वाहन से जाना चाहते है तो  आप को को सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा। आप चाहें तो इसके लिए बागेश्वर धाम सरकार – Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur के लोकेशन को गूगल मैप के जरिये देख सकते हैं। और फिर उसका अनुसरण करते हुए छतरपुर पहुंचे। इसके बाद आप को यहाँ से 35 किलोमीटर दूर खजुराहों पन्ना मार्ग पर पहुँचना होगा। यहाँ पहुँचने पर आप को घड़ा टावर दिखेगा , वँहा से आप को फिर 3 किलोमीटर अंदर Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur की और जाना होगा।

:: बस से ::

यदि आप बस से जाने की सोच रहे हैं तो आप को अपने नज़दीकी बस स्टॉप से  छतरपुर  के लिए बस चेक करनी होगी। आप इसे ऑनलाइन भी चेक करके बुक कर सकते है।

:: ट्रेन से :: 

और हां… यदि आप ट्रेन से जाते हैं तो अपने क्षेत्र से आप को छतरपुर , एमपी के लिए जाने वाली ट्रेन देखनी होगी। या फिर यदि आप दिल्ली से आ रहे हैं तो आप को यहाँ से डायरेक्ट छतरपुर के लिए ट्रेन मिल जाएंगी। फिर आप को बस या टैक्सी में छतरपुर से 33 किलोमीटर खजुराहो पन्ना पहुंचना होगा। खजुराहो पन्ना पहुँचने के बाद आपको 3 किलोमीटर गंज नाम की जगह से और अंदर आना होगा जहाँ आप धाम पर पहुंच जाएंगे।

औऱ हाँ रुकने के लिए क्या है व्यवस्था ?

आप की जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धालुओ के लिए  Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur में रुकने की भी अच्छी व्यवस्था होती है। बागेश्वर धाम में कई जगहों पर रैन बसेरा बने हुए हैं, जहाँ भक्तजनो को  आसानी से निवास हेतु स्थान प्राप्त हो जाएगा। साथ ही भंडारे का प्रसाद भी सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है। जो कि सुबह 10 बजे और रात 8 बजे भोजन के रूप में प्रसाद दिया जाता है। इस के अलावा आप को टोकन लेने के लिए भी कोई शुल्क नहीं देना होता है।

और फिर भी आप किसी होटल में रुकना चाहें तो आप को बागेश्वर धाम – Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur  से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खजुराहो में होटल मिल जाएंगे। आप वहां अपनी सुविधा के अनुसार ठहर सकते हैं ।

Bageshwar Dham Sarkar important Link

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur से संबंधित प्रश्न उत्तर

बागेश्वर धाम सरकार कहाँ और किस राज्य में स्थित है ?

Bageshwar Dham Sarkar मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur कैसे जा सकते हैं ?

इस के लिए आप को सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा और फिर 35 किलोमीटर खजुराहो पन्ना मार्ग तक पहुँचाना होगा। इसके बाद आप को गंज नामक स्थान से 3 किलोमीटर अंदर आकर धाम पर पहुंचना है।

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए क्या करना होगा ?

यदि आप भी अरजी  लगाने के लिए इच्छुक हैं तो आप Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur जाकर अपनी अरजी  लगा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप घर बैठे भी अपनी अरजी  लगाना चाहें तो आप को ये सुविधा भी दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur क्यों जाना जाता है ?

ये सिद्ध धामों में से एक है, ये श्री हनुमानजी दादा का सुप्रसिद्ध धाम है जहां भक्तजन अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। इस धाम में महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी के द्वारा भक्तों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। ये एक चम्तकारिक धाम है जहां भक्तों को अपनी समस्या को स्वयं बताये बिना ही समाधान प्राप्त हो जाता है।

बागेश्वर धाम का मोबाइल नंबर क्या है ?

बागेश्वर धाम का टोल फ्री नंबर +919630313211 है।

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं ?

यदि आप घर बैठे बागेश्वर धाम में अरजी लगाना चाहते है तो आप केवल मंगलवार के दिन अरजी लगा सकते है। अरजी लगाने के लिए आपको एक लाल वस्त्र में नारियल बांधकर अरजी को बांधना होगा। इसके पश्चात “ॐ बागेश्वराय नमः” का जप करना होगा।

बागेश्वर धाम में कौन निवास करते है ?

बागेश्वर धाम में श्री हनुमानजी दादा श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के रूप में मंदिर में वास करते है।

बागेश्वर धाम क्यों प्रसिद्ध है ?

बागेश्वर अपने प्राकृतिक वातावरण, ग्लेशियरों, नदियों और मंदिर के लिए जाना जाता है। यह बागेश्वर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर कहाँ है ?

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छोटे से जिले छतरपुर में स्थित है।

बागेश्वर धाम के गुरु जी कौन है ?

बागेश्वर धाम के गुरु जी श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी महाराज है।


और हां… ये जानकारी  Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur से समबन्धित दी है। यदि आप को ये जानकारी पसंद आयी हो तो आप दूसरे भक्तजनो को भी भेज सकते है |

:::::














Leave a Comment